Posts

Showing posts from July, 2017
Image
सस्ता हुआ Samsung का ये 4G फोन, अब मिल रहा इतने रुपए में  Jul 13, 2017, 10:53 IST सैमसंग ने 4G फोन Galaxy J7 Prime फोन को 1000 रुपए सस्ता कर दिया है। +1 और स्लाइड देखें गैजेट डेस्क। सैमसंग ने 4G फोन Galaxy J7 Prime फोन 1000 रुपए सस्ता कर दिया है। अब यह फोन 15,990 रुपए में मिलेगा। पहले इसकी कीमत 16,990 रुपए थी। इस कीमत में हैंडसेट अमेजन इंडिया और सैमसंग ई-शॉप पर उपलब्ध है। इसलिए कम हुई कीमत बता दें कि Samsung Galaxy J7 Prime को पहले 16GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया था। इसके बाद कंपनी ने मई 2017 में इसका 32GB वेरिएंट 16,900 रुपए में लॉन्च किया। लेकिन सैमसंग ने महीने भर में ही कीमत कम कर दी है। इस हफ्ते Samsung ने J-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy J7 Pro और Samsung Galaxy J7 Max लॉन्च किए हैं। इसे प्राइस कट की वजह माना जा रहा है। आगे की स्लाइड पर जानिए फोन के फीचर्स...
Image
45 साल के हुए सुंदर पिचाई, Gmail नहीं जानते थे; Google के CEO बने  Jul 12, 2017, 22:22 IST सुंदर पिचाई बुधवार को 45 साल के हो गए। गूगल के सीईओ सुंदर 12 जुलाई 1972 को तमिलनाडु के मदुरै में जन्मे थे। +9 और स्लाइड देखें दिल्ली/वॉशिंग्टन.  सुंदर पिचाई बुधवार को 45 साल के हो गए। दुनिया की सबसे बड़ी सर्च इंजन कंपनी गूगल के सीईओ पिचाई 12 जुलाई 1972 को तमिलनाडु के मदुरै में जन्मे थे। शुरुआती पढ़ाई चेन्नई से की। बीटेक आईआईटी-खड़गपुर से किया। फिर आगे पढ़ने अमेरिका चले गए। लेकिन जब वे अमेरिका जा रहे थे तो पिता की सालभर की तनख्वाह से फ्लाइट का टिकट आया था। स्कूली पढ़ाई के दौरान सुंदर कभी भी चौथी रैंक से ऊपर से नहीं आ पाए। ज्योग्राफी और हिस्ट्री में नंबर कम आते पर साइंस में जरूर हर बार टॉप करते। पिचाई की कहानी उस भारत की कहानी है जो छोटे घरों में रहता है। कम पैसों में पलता है। लेकिन अपनी काबिलियत के दम पर बड़े ख्वाब को सच कर देता है। पिचाई अभी अमेरिका के तीसरे सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले सीईओ हैं।  पिचाई के जीवन के 6 इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स... 1) लकी चा...
Image
अपने इंजीनियर्स की बनाई ड्राइवरलेस कार्ट में हेडक्वार्टर आए Infosys CEO सिक्का DainikBhaskar.com | Jul 14, 2017, 15:34 IST आईटी कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को एक नई ड्राइवरलेस कार्ट को लोगों के सामने पेश किया। +2 और स्लाइड देखें इस ड्राइवरलेस कार्ट को इंफोसिस के इंजीनियर्स ने मैसूर में बनाया है। सीईओ सिक्का गुरुवार इसी कार्ट से ऑफिस पहुंचे। बेंगलुरु. आईटी कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को एक नई ड्राइवरलेस कार्ट को लोगों के सामने पेश किया। कंपनी के सीईओ विशाल सिक्का कंपनी के बेंगलुरु हेडक्वार्टर इसी कार्ट से पहुंचे। इसे मैसूर ऑफिस में कंपनी के इंजीनियर्स ने तैयार किया है। उन्होंने कैम्पस का चक्कर भी लगाया। बता दें कि शुक्रवार को आए कंपनी के पहले क्वार्टर के नतीजे मार्केट के अनुमानों से बेहतर रहे। जून में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले क्वार्टर के मुकाबले 3.3% गिरकर 3483 करोड़ रुपए रहा। हालांकि, प्रॉफिट में पिछले साल के इसी क्वार्टर के मुकाबले 1.4% की ग्रोथ देखने को मिली।  कौन कहता है कि हम ट्रांसफॉर्मेटिव टेक्नोलॉजी नहीं बना सक...
Image
73% भारतीयों को मोदी सरकार पर यकीन, स्विस सरकार सबसे ज्यादा भरोसेमंद DainikBhaskar.com | Jul 14, 2017, 15:39 IST OECD की रिपोर्ट में कहा गया है कि 73% भारतीय मोदी सरकार पर भरोसा करते हैं। +1 और स्लाइड देखें रिपोर्ट के मुताबिक, पॉप्युलेशन के लिहाज से मोदी सरकार को सबसे ज्यादा लोगों का भरोसा हासिल है। (फाइल) नई दिल्ली.  ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 73% भारतीय मोदी सरकार पर भरोसा करते हैं। OECD की गवर्नमेंट एट ए ग्लांस रिपोर्ट में ये फैक्ट सामने आया। भरोसेमंद सरकारों की लिस्ट में भारत का नंबर तीसरा है। 1st नंबर पर स्विट्जरलैंड की सरकार है, जिस पर वहां के 80% नागरिक यकीन करते हैं। 3rd नंबर पर इंडोनेशिया है, जिसकी 79% पब्लिक सरकार पर भरोसा करती है।  भरोसे के मामले में US से आगे UK... - सरकारों पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए मौजूदा पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन डाटा का एनालिसिस किया गया है। इसमें कहा गया कि पॉपुलेशन के लिहाज से भारत सरकार को सबसे ज्यादा संख्या में लोगों का भरोसा हासिल है। - ...
Image
गोवा में chill कर रहे 'नच बलिए' के Ex कंटेस्टेंट, शेयर की फोटोज  Jul 09, 2017, 13:52 IST नच बलिए 8 के कंटेस्टेंट रहे अबीगैल पांडे और सनम जौहर इन दिनों गोवा में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। +5 और स्लाइड देखें सनम जौहर और अबीगैल पांडे। 'नच बलिए 8' के कंटेस्टेंट रहे अबीगैल पांडे और सनम जौहर इन दिनों गोवा में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। फोटोज में दोनों पूल में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। अबीगैल ने सनम के साथ हॉलिडे एन्जॉय करती कुछ फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया है, #goadiaries #poolside #mybabie #❤️'. एक अन्य फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'My hottie'. बता दें कि अबीगैल और सनम की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हुईं और फिर प्यार। दोनों ने 'नच बलिए 8' में साथ में परफॉर्मेंस दी। दोनों पिछले चार महीने से लिव-इन में रह रहे हैं। अबीगैल को उनकी मां ने सनम के साथ लिव-इन में रहने की इजाजत दी ताकि दोनों एक-दूसरे को पहचान सके। अबीगैल ने एक इंट...
Image
टीम इंडिया के कोच के लिए कैंडिडेट्स की स्क्रूटनी कल, रवि शास्त्री रेस में आगे  Jul 09, 2017, 15:03 IST BCCI को 10 कैंडिडेट्स के CVs मिले हैं। इनके नामों को सोमवार को स्क्रूटनाइज किया जाएगा। छह लोगों के इंटरव्यू होंगे। +1 और स्लाइड देखें शास्त्री ने पहले कोच के लिए अप्लाई ही नहीं किया था। इसके बाद बीसीसीआई ने अप्लाई करने की डेडलाइन 9 जुलाई की। शास्त्री ने अप्लाई किया और अब वो टीम इंडिया के कोच की रेस में हॉट फेवरेट माने जा रहे हैं। - फाइल मुंबई. अनिल कुंबले के इस्तीफा देने के बाद टीम इंडिया के नए कोच की तलाश जल्द पूरी करने की कोशिश है। BCCI को 10 कैंडिडेट्स के CVs मिले हैं। इनके नामों को सोमवार को स्क्रूटनाइज किया जाएगा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, छह लोगों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर  रवि शास्त्री  का नाम रेस में सबसे आगे है। बता दें कि कुंबले ने वेस्ट इंडीज दौरे के पहले इस्तीफा दे दिया था। कहा जाता है कि उनके कप्तान  विराट कोहली  से रिश्ते अच्छे नहीं थे।  ये 10 कैंडिडेट्स रेस में......