टीम इंडिया के कोच के लिए कैंडिडेट्स की स्क्रूटनी कल, रवि शास्त्री रेस में आगे

 Jul 09, 2017, 15:03 IST
BCCI को 10 कैंडिडेट्स के CVs मिले हैं। इनके नामों को सोमवार को स्क्रूटनाइज किया जाएगा। छह लोगों के इंटरव्यू होंगे।
  • टीम इंडिया के कोच के लिए कैंडिडेट्स की स्क्रूटनी कल, रवि शास्त्री रेस में आगे, national news in hindi, national news
    +1और स्लाइड देखें
    शास्त्री ने पहले कोच के लिए अप्लाई ही नहीं किया था। इसके बाद बीसीसीआई ने अप्लाई करने की डेडलाइन 9 जुलाई की। शास्त्री ने अप्लाई किया और अब वो टीम इंडिया के कोच की रेस में हॉट फेवरेट माने जा रहे हैं। - फाइल
    मुंबई.अनिल कुंबले के इस्तीफा देने के बाद टीम इंडिया के नए कोच की तलाश जल्द पूरी करने की कोशिश है। BCCI को 10 कैंडिडेट्स के CVs मिले हैं। इनके नामों को सोमवार को स्क्रूटनाइज किया जाएगा। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, छह लोगों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। हालांकि, टीम इंडिया के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री का नाम रेस में सबसे आगे है। बता दें कि कुंबले ने वेस्ट इंडीज दौरे के पहले इस्तीफा दे दिया था। कहा जाता है कि उनके कप्तान विराट कोहली से रिश्ते अच्छे नहीं थे। ये 10 कैंडिडेट्स रेस में...
    - बीसीसीआई को जिन 10 लोगों के CVs मिले हैं, उनके नाम इस तरह हैं। रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी (ऑस्ट्रेलिया), रिचर्ड पायबस (साउथ अफ्रीका), डोडा गणेश (भारत), लालचंद राजपूत (भारत), लांस क्लूजनर (साउथ अफ्रीका), राकेश शर्मा (ओमान के नेशनल कोच), फिल सिमन्स (वेस्ट इंडीज) और उपेंद्रनाथ ब्रह्मचारी (इंजीनियर हैं। क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं है।)
    इन 6 कैंडिडेट्स के होंगे इंटरव्यू
    - न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 10 में से 6 कैंडिडेट्स के इंटरव्यू होंगे। ये हैं- शास्त्री, सहवाग, मूडी, सिमन्स, पायबस और राजपूत। क्लूजनर को स्टैंडबाय रखा गया है।
    - जो भी नया कोच सिलेक्ट होगा उसे 2 साल का कॉन्ट्रैक्ट दिया जाएगा। उनका टैन्योर अप्वॉइंटमेंट के दिन से शुरू होगा।
    शास्त्री आगे क्यों?
    - शास्त्री ने पहले कोच के लिए अप्लाई ही नहीं किया था। इसके बाद बीसीसीआई ने अप्लाई करने की डेडलाइन 9 जुलाई की। शास्त्री ने अप्लाई किया और अब वो टीम इंडिया के कोच की रेस में हॉट फेवरेट माने जा रहे हैं। 
    - टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री टीम के पूर्व डायरेक्टर भी रह चुके हैं। उनकी कोचिंग में टीम वर्ल्ड कप (50 ओवर) के सेमी फाइनल में पहुंची थी। कोहली और शास्त्री के बीच रिश्ते बहुत अच्छे माने जाते हैं। लिहाजा, उन्हें रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। 
    - रवि शास्त्री ने पिछली बार भी कोच के लिए अप्लाई किया था। लेकिन, सौरव गांगुली से टकराव के बाद उनकी जगह कुंबले को कोच बनाया गया था। दरअसल, शास्त्री ने जब स्कायप के जरिए इंटरव्यू दिया उस वक्त गांगुली मौजूद नहीं थे। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए थे।
    सहवाग को एक्सपीरिएंस नहीं
    - सहवाग भले ही एग्रेसिव ओपनर रहे हों, लेकिन कोचिंग का उन्हें कोई खास एक्सपीरिएंस नहीं है। आईपीएल में वो किंग्स इलेवन के मेंटर रहे लेकिन टीम कुछ खास नहीं कर सकी।
    मूडी भी काबिल
    - टॉम मूडी श्रीलंका को 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचा चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने उनकी ही कोचिंग में आईपीएल जीता। पिछले साल भी उन्होंने टीम इंडिया के कोच के लिए अप्लाई किया था। तब कुंबले ने बाजी मार ली थी। 
    - मूडी को शांत और पर्दे के पीछे काम करने वाला शख्स माना जाता है। अगर वो कोच बनते हैं तो मुमकिन है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व फास्ट बॉलर क्रेग मैक्डरमट को बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी दी जाए।
    बाकी को ज्यादा अनुभव नहीं
    - लान्स क्लूजनर अटैकिंग बैट्समैन और अच्छे बॉलर रहे हैं। साउथ अफ्रीका में डोमेस्टिक कोचिंग करते हैं। फिल सिमन्स अफगानिस्तान और आयरलैंड जैसी टीमों के कोच रह चुके हैं। लालचंद राजपूत को भी कोचिंग का एक्सपीरिएंस है।
  • टीम इंडिया के कोच के लिए कैंडिडेट्स की स्क्रूटनी कल, रवि शास्त्री रेस में आगे, national news in hindi, national news
    +1और स्लाइड देखें
    सहवाग भले ही एग्रेसिव ओपनर रहे हों, लेकिन कोचिंग का उन्हें कोई खास एक्सपीरिएंस नहीं है। आईपीएल में वो किंग्स इलेवन के मेंटर रहे लेकिन टीम कुछ खास नहीं कर सकी। - फाइल

Comments