73% भारतीयों को मोदी सरकार पर यकीन, स्विस सरकार सबसे ज्यादा भरोसेमंद

DainikBhaskar.com | Jul 14, 2017, 15:39 IST
OECD की रिपोर्ट में कहा गया है कि 73% भारतीय मोदी सरकार पर भरोसा करते हैं।
  • 73% भारतीयों को मोदी सरकार पर यकीन, स्विस सरकार सबसे ज्यादा भरोसेमंद, national news in hindi, national news
    +1और स्लाइड देखें
    रिपोर्ट के मुताबिक, पॉप्युलेशन के लिहाज से मोदी सरकार को सबसे ज्यादा लोगों का भरोसा हासिल है। (फाइल)
    नई दिल्ली. ऑर्गनाइजेशन फॉर इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (OECD) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 73% भारतीय मोदी सरकार पर भरोसा करते हैं। OECD की गवर्नमेंट एट ए ग्लांस रिपोर्ट में ये फैक्ट सामने आया। भरोसेमंद सरकारों की लिस्ट में भारत का नंबर तीसरा है। 1st नंबर पर स्विट्जरलैंड की सरकार है, जिस पर वहां के 80% नागरिक यकीन करते हैं। 3rd नंबर पर इंडोनेशिया है, जिसकी 79% पब्लिक सरकार पर भरोसा करती है। भरोसे के मामले में US से आगे UK...
    - सरकारों पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए मौजूदा पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन डाटा का एनालिसिस किया गया है। इसमें कहा गया कि पॉपुलेशन के लिहाज से भारत सरकार को सबसे ज्यादा संख्या में लोगों का भरोसा हासिल है।
    - रिपोर्ट के मुताबिक, 30% लोगों को ट्रम्प सरकार पर भरोसा है। वहीं ब्रिटेन की पीएम थेरेसा मे की गवर्नमेंट पर 41% लोगों को यकीन है।
    ग्रीस और साउथ कोरिया सबसे नीचे
    - करप्शन स्कैंडल और पीएम पार्क गुन हे पर महाभियोग चलने के बाद साउथ कोरिया भरोसे के मामले में काफी नीचे चल गया है। केवल 25% साउथ कोरियंस को अपनी सरकार पर भरोसा है। 
    - इससे भी ज्यादा खराब हालात ग्रीस है, जहां केवल 13% लोग अपनी सरकार पर भरोसा करते हैं।
    इस तरह हुआ सर्वे
    - गैलप वर्ल्ड पोल (GWP) ने ट्रस्ट लेवल का अनुमान लगाने के लिए परसेप्शन सर्वे के एविडेंस इकट्ठा किए। GWP हर साल OECD देशों से ये डाटा कलेक्ट करती है। 
    - इस डाटा को कलेक्ट करने के लिए ज्यादातर देशों के 1000 नागरिकों की राय जानी गई। लोगों से केवल एक सवाल पूछा गया कि उन्हें अपनी सरकार पर भरोसा है या नहीं? सरकार के किसी दूसरे गवर्नेंस सेक्टर से जुड़े सवाल नहीं किए गए।
    ग्लोबल लेवल पर नरेंद्र मोदी
    टाइम पर्सन ऑफ द ईयर: रीडर्स पोल में 18% वोट पाकर मोदी जीते थे, हालांकि मैग्जीन ने ट्रम्प को 2016 में टाइम पर्सन ऑफ द ईयर चुना था।
    टाइम टॉप 10 मोस्ट इन्फ्लूएंशल पर्सन: लगातार इस लिस्ट में मोदी दो बार टॉप 10 लिस्ट में आ चुके हैं।
    फोर्ब्स 10 मोस्ट पावरफुल पीपुल: 2016 में मोदी ने टाइम दुनिया के 10 सबसे ज्यादा पावरफुल लोगों की लिस्ट में जगह बनाई थी। उन्हें 9th पोजिशन मिली।
    मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम: 2016 में लंदन में मैडम तुसाद्स वैक्स म्यूजियम में मोदी का स्टेच्यू अनवेल किया गया।
    सोशल मीडिया: ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रम्प के बाद सबसे ज्यादा ट्विटर फॉलोअर हैं मोदी के। मोदी को 3 करोड़ लोग फॉलो करते हैं, वहीं ट्रम्प को 3.1 करोड़ लोग फॉलो करते हैं।

Comments