- Get link
- X
- Other Apps
अपने इंजीनियर्स की बनाई ड्राइवरलेस कार्ट में हेडक्वार्टर आए Infosys CEO सिक्का
DainikBhaskar.com | Jul 14, 2017, 15:34 IST
आईटी कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को एक नई ड्राइवरलेस कार्ट को लोगों के सामने पेश किया।
+2और स्लाइड देखेंइस ड्राइवरलेस कार्ट को इंफोसिस के इंजीनियर्स ने मैसूर में बनाया है। सीईओ सिक्का गुरुवार इसी कार्ट से ऑफिस पहुंचे।बेंगलुरु.आईटी कंपनी इंफोसिस ने शुक्रवार को एक नई ड्राइवरलेस कार्ट को लोगों के सामने पेश किया। कंपनी के सीईओ विशाल सिक्का कंपनी के बेंगलुरु हेडक्वार्टर इसी कार्ट से पहुंचे। इसे मैसूर ऑफिस में कंपनी के इंजीनियर्स ने तैयार किया है। उन्होंने कैम्पस का चक्कर भी लगाया। बता दें कि शुक्रवार को आए कंपनी के पहले क्वार्टर के नतीजे मार्केट के अनुमानों से बेहतर रहे। जून में खत्म हुए क्वार्टर के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट पिछले क्वार्टर के मुकाबले 3.3% गिरकर 3483 करोड़ रुपए रहा। हालांकि, प्रॉफिट में पिछले साल के इसी क्वार्टर के मुकाबले 1.4% की ग्रोथ देखने को मिली। कौन कहता है कि हम ट्रांसफॉर्मेटिव टेक्नोलॉजी नहीं बना सकते...- सीईओ विशाल सिक्का ने ड्राइवरलेस कार्ट की फोटो ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने कहा- "कौन कहता है कि हम ट्रांसफॉर्मेटिव टेक्नोलॉजी नहीं बना सकते।"
- "अब कंपनी का फोकस पूरी तरह से इस तरह की टेक्नोलॉजी पर रहेगा, जिसमें हमें आगे भी ग्रोथ मिलेगी। सॉफ्टवेयर पर पहले की तरह कंपनी का फोकस रहेगा, लेकिन इसके साथ ही नए वर्टिकल पर भी जोर रहेगा। इस ऑटोनॉमस व्हीकल के साथ इंफोसिस एक नए युग में एंट्री कर रहा रहा है। अब हम अपना फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी टेक्नोलॉजी पर करेंगे। इसके साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन एनालिटिक्स पर भी काम करेंगे।"- "यदि आप हमारे नंबर्स को देखेंगे तो रेवेन्यू का 10% हिस्सा नई टेक्नोलॉजी से आता है। ये सर्विसेस 2 साल पहले तक मौजूद नहीं थीं। ये ज्यादा रेवेन्यू देने वाली सर्विस हैं, इसलिए हमारा फोकस भी इन्हीं पर है। क्वार्टर 1 में टीम के शानदार परफॉर्मेंस पर बधाई।"इंफोसिस के ऑपरेटिंग प्रॉफिट में बढ़ोतरी
- कंपनी का जून क्वार्टर में ऑपरेटिंग प्रॉफिट पिछले साल के मुकाबले 2.4% की गिरावट के साथ 4111 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल के मुकाबले इसमें 1.6% की बढ़त है। वहीं, इस क्वार्टर के दौरान कंपनी की इनकम 17,078 करोड़ रुपए रही। पिछले क्वार्टर के मुकाबले इसमें 0.2 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। हालांकि, पिछले साल के पहले क्वार्टर के दौरान इनकम 1.8% बढ़ी है।
- पहले क्वार्टर के दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 24.1% के साथ पिछले क्वार्टर के मुकाबले फ्लैट रहा है। कंपनी के मुताबिक, डॉलर में पहले क्वार्टर की आय पिछले क्वार्टर के मुकाबले 3.2% बढ़ी है। वहीं कॉन्सटेंट करंसी में रेवेन्यू ग्रोथ इस दौरान 2.7% रही।नतीजों के बाद स्टॉक में बढ़त- नतीजों के बाद इंफोसिस के स्टॉक में बढ़त देखने को मिली। कारोबार के दौरान स्टॉक 3% की बढ़त के साथ 1006.65 के दिन के हाईएस्ट लेवल पर पहुंच गया। फिलहाल स्टॉक 0.6% की बढ़त के साथ 982 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- Get link
- X
- Other Apps
Comments
Post a Comment